नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा अभियान! 21 स्कूलों में पहुंचे 42 न्यायाधीश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा अभियान! 21 स्कूलों में पहुंचे 42 न्यायाधीश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को मिले अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी, बाल शोषण, बाल विवाह और साइबर खतरों से बचाव के लिए किया जा रहा जागरूक

रायपुर जिला ACGN:- बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर रायपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जिले के 21 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां 42 न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी।


इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना है कि किसी भी तरह की असुरक्षा, शोषण या परेशानी की स्थिति में उन्हें चुप रहने के बजाय किससे संपर्क करना चाहिए और सहायता कैसे प्राप्त करनी चाहिए। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, अभियान की शुरुआत 10 अक्टूबर 2026 को हुई थी। रायपुर और गरियाबंद जिले में प्रथम चरण के तहत 26 से 31 अक्टूबर तक विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग और साइबर क्राइम विभाग को शामिल करते हुए जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्री बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देश पर चयनित विद्यालयों में ये कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’, ‘कानून जानो, बचपन बचाओ’, ‘सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन’, ‘बोलो, बताओ, बचाओ’ और ‘न बाल विवाह, न बाल शोषण’ जैसे विषयों पर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रमों में पॉक्सो सपोर्ट पर्सन, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा बाल मनोविज्ञान विशेषज्ञ भी विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं।


बच्चों तक जरूरी जानकारी सरल तरीके से पहुंचाने के लिए विधि महाविद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भी नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और पेंटिंग जैसी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित माहौल देने और किसी भी समस्या के समय सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
अभियान समाप्त होने के बाद भी विद्यालयों में बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास और बाल संरक्षण से जुड़ी जागरूकता के लिए नियमित गतिविधियां जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने और उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now