नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ₹7.58 लाख का गबन, आरोपी हैदराबाद में कर रहा था नौकरी! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

₹7.58 लाख का गबन, आरोपी हैदराबाद में कर रहा था नौकरी!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्तें वसूलकर कंपनी में नहीं की जमा, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कोतवाली पुलिस ने कपड़े की दुकान से दबोचा

रायगढ़ जिला ACGN:- फाइनेंस कंपनी में काम करते हुए 40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्तों और ऋण बंद कराने के नाम पर लाखों रुपये लेने तथा कंपनी में जमा नहीं करने के मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने ₹7,58,937 के कथित गबन के मामले में फरार आरोपी विक्रम सिंह सिदार (20 वर्ष) को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी वहां एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड की रायगढ़ शाखा के प्रबंधक वासुदास मानिकपुरी ने 31 अगस्त 2026 को सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कंपनी में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत विक्रम सिंह सिदार ने सितंबर 2023 से अगस्त 2024 के बीच 40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्तों और बकाया ऋण की राशि एकमुश्त जमा करने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन कंपनी में जमा नहीं किए। हितग्राहियों की कुल लंबित राशि ₹7,58,937 बताई गई है।
शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में आरोपी ने मोबाइल पर संपर्क करने पर कुछ दिनों में रकम जमा करने की बात कही, लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गया। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 482/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान शिकायतकर्ता और महिला हितग्राहियों के बयान दर्ज किए गए तथा 31 ग्राहकों के खातों के लेजर और पासबुक की सत्यापित छायाप्रतियां जब्त की गईं।
आरोपी विक्रम सिंह सिदार, पिता बाबूलाल सिदार, निवासी अमेराडीह, वार्ड क्रमांक 03, पोस्ट पिहरीद, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती की तलाश के दौरान उसके हैदराबाद में होने की सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम एएसआई विलफ्रेड मसीह और प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी के साथ हैदराबाद रवाना हुई। पुलिस ने बंजारा हिल्स क्षेत्र में पतासाजी कर आरोपी को कपड़े की दुकान से पकड़ लिया और रायगढ़ लाकर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से गबन की गई रकम खर्च कर देना बताया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जेल दाखिल करा दिया गया।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में 40 महिला हितग्राहियों की रकम से जुड़ा आरोप सामने आया है, जिसकी जांच के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों और हितग्राहियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की है।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now