नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरगुजा ओलंपिक में बड़ा धमाका! 4.16 लाख खिलाड़ी मैदान में, अब जिला स्तर पर होगी अग्निपरीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरगुजा ओलंपिक में बड़ा धमाका! 4.16 लाख खिलाड़ी मैदान में, अब जिला स्तर पर होगी अग्निपरीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम, महिलाओं ने पंजीयन में पुरुषों को छोड़ा पीछे; 15 से 20 नवंबर तक संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रस्तावित।


सरगुजा जिला ACGN:- छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में खेलों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरी बार आयोजित हो रहे सरगुजा ओलंपिक में छह जिलों के कुल 4 लाख 16 हजार 813 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि इस बार महिला खिलाड़ियों की संख्या पुरुषों से 69 हजार 45 अधिक है। सभी छह जिलों में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी हैं और अब खिलाड़ियों के बीच जिला स्तर पर मुकाबले होंगे।


उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की पहल पर शुरू किए गए सरगुजा ओलंपिक का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। इसके जरिए ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है।


    पंजीयन में महिलाओं का दबदबा, सूरजपुर सबसे आगे
सरगुजा ओलंपिक के लिए 10 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक पंजीयन किया गया। इस दौरान 1 लाख 73 हजार 884 पुरुषों और 2 लाख 42 हजार 929 महिलाओं ने पंजीयन कराया। जिलावार आंकड़ों में सूरजपुर 99 हजार 322 खिलाड़ियों के साथ सबसे आगे रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज से 91 हजार 995, सरगुजा से 90 हजार 116, जशपुर से 74 हजार 809, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 33 हजार 676 और कोरिया जिले से 26 हजार 895 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया।


    विकासखंड के बाद अब जिला स्तर पर भिड़ेंगे खिलाड़ी
सरगुजा संभाग के छह जिलों में 1 से 10 अक्टूबर के बीच विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अब विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। हॉकी और कुश्ती की प्रतियोगिताएं सीधे जिला स्तर पर आयोजित की जा रही हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जिला स्तरीय मुकाबले पूरे हो चुके हैं।
जशपुर में 29 और 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं निर्धारित हैं। सरगुजा, कोरिया और बलरामपुर-रामानुजगंज में 3 से 5 नवंबर तथा सूरजपुर में 4 और 5 नवंबर को मुकाबले होंगे। इसके बाद 15 से 20 नवंबर के बीच संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है, जिसमें छह जिलों के विजेता खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।


12 खेलों में होगा मुकाबला, सीनियर वर्ग के लिए उम्र की सीमा नहीं
सरगुजा ओलंपिक में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और रस्साकशी सहित कुल 12 खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताएं जूनियर और सीनियर वर्ग में हो रही हैं। जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं भाग ले रहे हैं, जबकि सीनियर वर्ग में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खेल प्रेमियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। अब सबकी नजर जिला स्तरीय मुकाबलों और नवंबर में प्रस्तावित संभाग स्तरीय स्पर्धाओं पर है, जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now