नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, लरंग साय की स्मृति में बनेगा भव्य द्वार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, लरंग साय की स्मृति में बनेगा भव्य द्वार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल अनावरण; शंकरगढ़ में नया स्कूल भवन और चांदो में बड़े सामुदायिक भवन की घोषणा।

बलरामपुर जिला ACGN:- बलरामपुर जिले को 202 करोड़ 65 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से ग्राम चिरई-जसवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर जिले में 156 करोड़ 68 लाख रुपये के 1,863 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 45 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 146 कार्यों का लोकार्पण किया गया।


मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय लरंग साय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, जनजातीय समाज के उत्थान और सरगुजा अंचल के विकास के लिए समर्पित रहा। विधायक, सांसद और मंत्री के रूप में उन्होंने जनता के हितों को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने उनके साथ अपने पुराने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि उनके सरल स्वभाव, समर्पण और सेवा भावना से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
    शंकरगढ़, चांदो और प्रतिमा स्थल के लिए बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। शंकरगढ़ में जर्जर बालक हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के स्थान पर नया भवन बनाया जाएगा। चांदो में सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा स्थल के समीप भव्य स्मृति द्वार बनाया जाएगा, ताकि उनके योगदान और जनसेवा की स्मृतियां चिरस्थायी रहें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा और बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। नए विकास कार्यों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
गरीबों और विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए योजनाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब परिवारों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को पक्के आवास सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार, बैगा और अबूझमाड़िया जैसे समुदायों के लिए प्रदेश में लगभग 32 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं।


उन्होंने वनांचल के परिवारों की आजीविका मजबूत करने के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण की पारिश्रमिक दर 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किए जाने और भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता देने की जानकारी भी दी।
15 नवंबर से धान खरीदी, किसानों के लिए 360 नए केंद्र
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदे जाने की बात कही गई। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र भी शुरू किए जा रहे हैं, जिससे उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने और खरीदी केंद्रों में भीड़ की समस्या कम करने का लक्ष्य है।
उन्होंने सुशासन के तहत ई-ऑफिस प्रणाली, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और डिजिटल शासकीय सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण और सरकारी सेवाओं को सरल बनाना जरूरी है।


      मंत्रियों ने बताया स्वर्गीय लरंग साय का योगदान
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि स्वर्गीय लरंग साय ने जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी प्रतिमा स्थापना भावी पीढ़ियों को उनके आदर्शों से परिचित कराने की पहल है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिले को मिली विकास कार्यों की सौगात से सड़क, पुल-पुलिया, तालाब और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी स्वर्गीय लरंग साय के व्यक्तित्व और जनजातीय समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, किसानों, गरीब परिवारों और जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, बब्रुवाहन महाराज, ओम प्रकाश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। अब इन विकास कार्यों और घोषणाओं को समय पर पूरा करना क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now