पुरानी रंजिश में गला काटने की धमकी, चाकू से ताबड़तोड़ वार! कोटा पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
शिकायत के कुछ ही घंटों में कार्रवाई, चाकू, लकड़ी का डंडा और वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल जब्त
बिलासपुर ACGN:- जिले के कोटा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर चाकू और डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से कई वार किए और डंडे से भी हमला किया। मामले में धारदार चाकू, लकड़ी का डंडा और घटना में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पिकअप बनवाने गया था, तभी हुआ हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। प्रार्थी अपना पिकअप वाहन बनवाने शिव वेल्डिंग दुकान गया था। इसी दौरान कोमल साहू, नितेश साहू और गिरिजा शंकर दुबे वहां पहुंचे।
शिकायत के मुताबिक, प्रार्थी और कोमल साहू तथा नितेश साहू के बीच करीब एक वर्ष पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते नितेश साहू ने प्रार्थी को पकड़ लिया और कोमल साहू ने गला काटकर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से तीन से चार बार वार किए। प्रार्थी ने हाथों से बचाव किया। वहीं, गिरिजा शंकर दुबे पर डंडे से उसकी पीठ और भुजा पर हमला करने का आरोप है।
चारों आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियार जब्त
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोटा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने कोमल साहू, नितेश साहू, गिरिजा शंकर दुबे और देवेंद्र साहू को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, एक लकड़ी का डंडा और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BQ 7102 जब्त की है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 3(5), 61 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उप निरीक्षक शिव साहू तथा आरक्षक धर्मेंद्र साहू, सोम कुमार उइके, जलेश्वर साहू और मोहन सिंह ध्रुव की विशेष भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































