नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दर्रीडीह-खलबोरा के जंगल में 52 परियों के इश्क में इश्कबाजों का दरबार,  आरोपियों में ‘जोहार छत्तीसगढ़ न्यूज़’ का संपादक नारायण बैन गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दर्रीडीह-खलबोरा के जंगल में 52 परियों के इश्क में इश्कबाजों का दरबार,  आरोपियों में ‘जोहार छत्तीसगढ़ न्यूज़’ का संपादक नारायण बैन गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

रायगढ़ ACGN:- जंगल का सन्नाटा, 52 पत्ती ताश और दांव पर लगी रकम! धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में कथित जुए का फड़ सजा हुआ था। इसी दौरान रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ₹22,180 नकद, सात मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3,22,180 की संपत्ति जब्त की गई है।
रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
          जंगल में चल रहा था 52 पत्ती का खेल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके के नेतृत्व में साइबर थाना, पुलिस लाइन रायगढ़ और थाना धरमजयगढ़ की संयुक्त टीम ने दर्रीडीह-खलबोरा के बीच जंगल में दबिश दी। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गईं।


          छह आरोपी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमित केरकेट्टा (30 वर्ष), स्वरूप टोप्पो (22 वर्ष), जोगेंद्र एक्का (40 वर्ष), वृंदावन गुप्ता (35 वर्ष), सुरेश सारथी (36 वर्ष) और नारायण बैन (50 वर्ष) हैं।
पुलिस ने ₹22,180 नकद, सात मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल जब्त की हैं। मोटरसाइकिलों में CG 13 BC 4286, CG 13 AM 3427, CG 13 AR 5149 तथा एक बिना नंबर की डिस्कवर शामिल है। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹3,22,180 बताया गया है।
           ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत वैधानिक कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 337/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, श्याम देव साहू सहित साइबर थाना, पुलिस लाइन रायगढ़ और धरमजयगढ़ पुलिस के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
         एसएसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही और आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
     आखिर जंगल में कब से चल रहा था जुए का खेल?
दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर जुआ-सट्टा गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी को चर्चा में ला दिया है। पुलिस की कार्रवाई में छह लोगों की गिरफ्तारी और ₹3.22 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल नारायण बैन ‘जोहार छत्तीसगढ़ न्यूज़’ के संपादक हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now