तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे चिट्टे की खेप लेकर ग्राहक तलाश रहा था युवक! पुलिस ने 25.27 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.61 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त, गिरफ्तार आरोपी पहले भी चिट्टा मामले में जेल जा चुका है।
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 25.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1,61,920 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर राव (20), निवासी कैंप-01, सुभाष चौक, साईं नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
बिजली ऑफिस के पास ग्राहक की तलाश की सूचना
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र के तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास एक युवक हेरोइन (चिट्टा) लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को सूचना की तस्दीक कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
घेराबंदी कर पकड़ा, 25.27 ग्राम चिट्टा बरामद
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध युवक की पहचान करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम शेखर राव बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, हेरोइन की कीमत लगभग 1,51,620 रुपये है, जबकि जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1,61,920 रुपये आंकी गई है।
नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना गंज में अपराध क्रमांक 317/26 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 21(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी चिट्टा मामले में जा चुका है जेल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शेखर राव पहले भी हेरोइन (चिट्टा) से जुड़े मामले में संलिप्त रहा है। फरवरी 2026 में जिला दुर्ग के वैशाली नगर थाने में दर्ज नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में वह जेल में निरुद्ध रह चुका है।
सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब आरोपी से हेरोइन की उपलब्धता, परिवहन और कथित अवैध बिक्री से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। साथ ही, मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले स्रोतों और खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नशे के खिलाफ कार्रवाई के आंकड़े
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक NDPS एक्ट के 96 मामलों में 209 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में मादक पदार्थों और अन्य सामग्री सहित कुल 7 करोड़ 26 लाख 23 हजार 520 रुपये की जब्ती किए जाने की जानकारी दी गई है।
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने निगरानी और सूचना के आधार पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































