नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रेस क्लब में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप! 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रेस क्लब में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप! 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में फायरिंग और धमकी देने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी पलाश तिवारी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद।

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस क्लब मोतीबाग परिसर में पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने और धमकी देने की शिकायत सामने आई थी। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने इस संबंध में लिखित शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 410/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
       पिस्तौल, खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस जब्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से कथित घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।
प्रेस क्लब जैसे सार्वजनिक परिसर में कथित हवाई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                    7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now