नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुबह 3 बजे गांव में घुसा हाथियों का झुंड, मच गया हाहाकार! मकान तोड़े, खूंटे से बंधे मवेशियों को कुचला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुबह 3 बजे गांव में घुसा हाथियों का झुंड, मच गया हाहाकार! मकान तोड़े, खूंटे से बंधे मवेशियों को कुचला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

लोरसी वनांचल के जमुनाही गांव में तड़के हाथियों ने मचाया उत्पात; कई घर क्षतिग्रस्त, मवेशियों की मौत से ग्रामीणों में दहशत।

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के लोरसी वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनाही में शनिवार तड़के करीब 3 बजे हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक गांव में पहुंचे हाथियों ने कई ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, खूंटे से बंधे कई मवेशियों को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
       हाथियों की आवाज सुनकर परिवार को बचाया
घटना के दौरान ग्रामीण नीलकंठ यादव को जैसे ही हाथियों की आवाज सुनाई दी, उन्होंने बिना देर किए अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय रहते परिवार को घर से बाहर निकाल लिए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
हाथियों के गांव में घुसने और मकानों व मवेशियों को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद जमुनाही में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में रात के समय हाथियों के दोबारा गांव में आने को लेकर भय बना हुआ है।
               वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे जाने की जानकारी सामने आई है।
     मुआवजे और हाथियों को गांव से दूर खदेड़ने की मांग
हाथियों के उत्पात से प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही हाथियों के झुंड को आबादी वाले क्षेत्र से दूर खदेड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी ग्रामीणों ने की है।
फिलहाल गांव में हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। वन विभाग की कार्रवाई और हाथियों की गतिविधियों पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                  7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now