नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेंड्रा में चाकूबाजी से युवक घायल, पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पेंड्रा में चाकूबाजी से युवक घायल, पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

22 अक्टूबर की घटना में ऋषभ यादव पर चाकू से हमला करने का आरोप, पुरानी बस्ती पेंड्रा निवासी अमित सिंह गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट समेत BNS की धाराओं में मामला दर्ज।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ACGN:- पेंड्रा थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में पेंड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अमित सिंह, पिता धर्मेंद्र सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती पेंड्रा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 22 अक्टूबर 2026 को हुई घटना में चाकू से हमला कर ऋषभ यादव को घायल किया गया था। मामले में प्रार्थी विकास सारथी, पिता सुरेश सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला पेंड्रा की रिपोर्ट पर थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 376/2026 दर्ज किया गया।
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
घटना की सूचना थाना प्रभारी पेंड्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल को वैधानिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
निर्देश के बाद थाना पेंड्रा पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और कार्रवाई करते हुए अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की नागरिकों से अपील
जीपीएम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवादों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से और कानून के दायरे में रहकर करें। किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि या अवैध हथियारों का इस्तेमाल न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now