कटघोरा अंबिकापुर मार्ग में रफ्तार का कहर! ट्रैक्टर के हुए तीन टुकड़े, भीषण हादसे के बाद ट्रक चालक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
लापरवाही बनी हादसे की वजह! गनीमत रही नहीं गई किसी की जान, पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

कोरबा ACGN:- बिलासपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर थाना खारक के समीप वन विभाग के जांच नाके के पास शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कश्यप पाइलिंग के कार्य में लगा उत्तर प्रदेश पंजीकृत ट्रैक्टर क्रमांक UP 91 W 5720 सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 15 ED 4194 की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से कटघोरा होते हुए अंबिकापुर की ओर जा रहा ट्रैक्टर अपने साइड पर चल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक अनियंत्रित हो गई और ट्रक ने ट्रैक्टर के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में लेकर उसे घसीट दिया, जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक क्रमांक CG 15 ED 4194 को जप्त कर लिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रक चौधरी ट्रांसपोर्ट, अंबिकापुर का बताया जा रहा है। वहीं ट्रक चालक की पहचान विकास कुमार बंभनी, निवासी जिला सोनभद्र के रूप में बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसा चालक की नींद की झपकी अथवा लापरवाही के कारण हुआ है या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
चौड़ी सड़कें, तेज रफ्तार और घटता संयम!
बिलासपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बेहतर सड़कें जहां आवागमन को आसान बनाती हैं, वहीं तेज रफ्तार और वाहन चालकों की लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।
खासकर भारी वाहन चालकों के लिए नींद और थकान बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। कुछ मिनट की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो सकता है और कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती हैं।
इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए, लेकिन सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई। हादसे की भयावह तस्वीरें सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
ACGN अपील: वाहन चालक निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं। नींद या थकान महसूस होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर आराम करें। सड़क पर आपकी सावधानी ही आपकी और दूसरों की जिंदगी की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बनें अपने क्षेत्र की आवाज 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































