अब पूरे इलाके की नहीं, सिर्फ फॉल्ट वाले हिस्से की कटेगी बिजली!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनादि पांडेय रायपुर
रायपुर और दुर्ग-भिलाई-चरोदा में SCADA/DMS की रिमोट ऑपरेशन सुविधा बहाल, 443 फीडरों पर मिलेगा तकनीकी लाभ।
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक तेज और प्रभावी बनाने के लिए रायपुर तथा दुर्ग-भिलाई-चरोदा के SCADA/DMS सेंटर की रिमोट ऑपरेशन सुविधा बहाल कर दी गई है। अब किसी फीडर या बिजली लाइन में फॉल्ट आने पर पूरे क्षेत्र की बिजली बंद करने के बजाय फॉल्ट वाले हिस्से को रिमोट सिस्टम से अलग किया जा सकेगा। इससे खराबी वाले हिस्से में सुधार कार्य के दौरान अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति जारी रखने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने रायपुर स्थित SCADA/DMS सेंटर पहुंचकर स्वयं रिमोट ऑपरेशन का परीक्षण किया। इस दौरान दलदलसिवनी सबस्टेशन के 11 केवी दयानगर फीडर तथा खमतराई सबस्टेशन के 11 केवी गणेश मंदिर और शिव मंदिर फीडरों को रिमोट माध्यम से बंद और चालू कर जांचा गया। परीक्षण सफल रहने के बाद रायपुर और दुर्ग-भिलाई-चरोदा के नियंत्रण केंद्रों से आवश्यकता के अनुसार रिमोट ऑपरेशन करने के निर्देश दिए गए।

SCADA प्रणाली के जरिए नियंत्रण कक्ष में बैठे कर्मचारी फाल्ट से प्रभावित क्षेत्र की पहचान कर संबंधित फीडर या उसके हिस्से को अलग कर सकेंगे। पहले फाल्ट का स्थान पता लगाने के लिए बिजलीकर्मियों को मौके पर पेट्रोलिंग करनी पड़ती थी। नई व्यवस्था से फाल्ट वाले हिस्से को अलग करने और शेष क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बनाए रखने में समय की बचत होगी।
RAPDRP योजना के तहत रायपुर और दुर्ग-भिलाई-चरोदा में SCADA/DMS सेंटर स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से रायपुर के 283 और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के 160, यानी कुल 443 फीडरों का रिमोट ऑपरेशन किया जा सकेगा।
साइबर सुरक्षा कारणों से 20 मार्च 2024 को दोनों क्षेत्रों में SCADA/DMS की रिमोट ऑपरेशन सुविधा अस्थायी रूप से बंद की गई थी। इसके बाद नियंत्रण केंद्रों के हार्डवेयर, फायरवॉल और एंटीवायरस को अपग्रेड किया गया। बाहरी ऑडिट एजेंसी से साइबर सुरक्षा ऑडिट कराने और सामने आए महत्वपूर्ण बिंदुओं का अनुपालन पूरा करने के बाद सिस्टम को दोबारा रिमोट ऑपरेशन के लिए सक्षम बनाया गया है।
इस सुविधा के शुरू होने से बिजली फाल्ट के दौरान प्रभावित हिस्से को जल्द अलग करने, सुधार कार्य में तेजी लाने और अनावश्यक रूप से बड़े क्षेत्र की बिजली बंद होने से बचाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत बेहतर और व्यवस्थित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी।
SCADA/DMS की रिमोट सुविधा बिजली व्यवस्था को अधिक तकनीकी और त्वरित बनाएगी। फाल्ट वाले हिस्से को अलग कर बाकी क्षेत्र में बिजली चालू रखने की क्षमता उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बनें अपने क्षेत्र की आवाज 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































