शिक्षिका और बेटे की मौत पर उठे सवाल, शिक्षक संघ ने एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू,
रजनी बरेठ और सुजल बरेठ की संदिग्ध मौत से शिक्षक समुदाय में शोक, उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
सूरजपुर ACGN:- जिले में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके पुत्र सुजल बरेठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। घटना से शिक्षक समुदाय में शोक और चिंता का माहौल है। मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ एवं छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा है।

शिक्षक संघ ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के बाद घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में पुलिस को सभी संभावित पहलुओं की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक तथ्यों का खुलासा करना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की शंका की गुंजाइश न रहे।

संघ ने कहा कि शिक्षिका और उनके पुत्र की मौत की घटना ने शिक्षक समुदाय को झकझोर दिया है। इससे शिक्षकों के बीच सुरक्षा को लेकर भी चिंता पैदा हुई है। पुलिस प्रशासन से आग्रह किया गया है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जिम्मेदार पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच जरूरी है। घटना की सच्चाई सामने आने और कानून के अनुसार कार्रवाई होने से ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा तथा कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा मजबूत होगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































