नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिल्क सिटी में शक्ति की धूम, हर गली में भक्ति का रंग! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिल्क सिटी में शक्ति की धूम, हर गली में भक्ति का रंग!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

मां दुर्गा के स्वागत में सजा बरहमपुर, भव्य पंडालों और आकर्षक रोशनी के बीच पार्बण की तैयारियां अंतिम चरण में।

गंजाम ACGN:- ओडिशा की सिल्क सिटी बरहमपुर में मां दुर्गा के आगमन के साथ ही चारों ओर उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई देने लगा है। पूजा मंडपों में गूंजते मंत्र, आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य मेहराब लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। 11 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले पार्बण उत्सव को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं।
हिलपटना, बिजीपुर, पुराना बस स्टैंड, कमापल्ली, कोर्टपेटा, गिरिजा चौक, ओएसआरटीसी क्षेत्र, अयोध्या नगर, सुबा राव चौक, अंकुली, लांजीपल्ली, गोसानी नुआगांव, नेहरू नगर, सिद्धार्थ नगर, गोइलुंडी चौक, हनुमान बाजार, गिरी मार्केट चौक, गांधी नगर और हरिढाखंडी चौक सहित शहर के विभिन्न इलाकों में पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं। अलग-अलग थीम पर तैयार हो रहे मंडप और कोलकाता से आए कारीगरों की बनाई मूर्तियां इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनने जा रही हैं।


इसी कड़ी में हिलपटना में छठी बार मां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार पंडा, उपाध्यक्ष बापिना दलाई, संपादक संतोष कुमार पात्र, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पंडा, अवनी कुमार पात्र और अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
पूजा की शुरुआत में संतोष कुमार पंडा के नेतृत्व में पास के बिजीपुर स्थित मां संतोषी मंदिर के समीप तालाब से पवित्र जल लाकर कलश स्थापित किया गया। इसके बाद पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। संतोष कुमार पात्र के अनुसार, दशमी तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा।
शारदीय नवरात्रि में मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। प्रत्येक दिन देवी को अलग-अलग भोग अर्पित करने की परंपरा है। यह पर्व शक्ति, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक होने के साथ बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश भी देता है।
बरहमपुर में पार्बण केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक उत्साह का भी प्रतीक है। शहर के विभिन्न पूजा मंडपों में तैयारियां पूरी होने के साथ श्रद्धालुओं को भव्य उत्सव का इंतजार है। अब देखना होगा कि इस बार कौन-सा पंडाल अपनी अनूठी सजावट और धार्मिक भव्यता से लोगों के दिलों में खास जगह बनाता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now