नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चोरी की बाइक बेचने निकले, पुलिस ने दबोचा! स्कूटी चोरी का मामला भी खुला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चोरी की बाइक बेचने निकले, पुलिस ने दबोचा! स्कूटी चोरी का मामला भी खुला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़।

By ACGN 7647981711, 9303948009


बीएसपी मेनगेट पार्किंग से बाइक और सेक्टर-02 से स्कूटी चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, ₹60 हजार की मोटरसाइकिल बरामद।

संवाददाता :- भिलाई
दुर्ग ACGN:- भिलाई भट्ठी पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बीएसपी मेनगेट पार्किंग से चोरी की गई मोटरसाइकिल बेचने के लिए बोरिया मार्केट के पास ग्राहक तलाश रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में सेक्टर-02 से स्कूटी चोरी करने का मामला भी सामने आया।
           पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल हुई थी चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार के जोन-02 निवासी सुशील कुमार ने 28 सितंबर 2026 को थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 7:55 बजे से रात 8 बजे के बीच बीएसपी मेनगेट पार्किंग से उनकी होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CX 0141 चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
          बोरिया मार्केट के पास पुलिस ने की घेराबंदी
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए बोरिया मार्केट के पास ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान यामलाल (35 वर्ष) और शरदकांत (25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मोरिद, थाना उतई, जिला दुर्ग के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बीएसपी मेनगेट पार्किंग से मोटरसाइकिल और सेक्टर-02, भिलाई से स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी की स्कूटी को सेक्टर-01 स्थित सुहान स्टैंड के पास छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी थी।
₹60 हजार की बाइक बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CX 0141, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को 11 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक हरजीत कौर, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू और खिलेश्वर साहू तथा आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, अमित सिंह, युगल देवांगन एवं गौतम ब्रह्मभट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, अतिरिक्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें और वाहन खरीदते समय उसके दस्तावेजों की जांच जरूर करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now