बिजली बिल समाधान योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
राजनांदगांव क्षेत्र में 65,062 उपभोक्ताओं को मिली 19.46 करोड़ रुपये की राहत, पुराने बकाये के निपटारे का मौका
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 की अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी गई है। राजनांदगांव क्षेत्र के चार जिलों में अब तक 65,062 उपभोक्ता योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और मूल बकाया राशि एवं अधिभार में कुल 19 करोड़ 46 लाख रुपये की छूट दी गई है।
योजना का लाभ राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के पात्र बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। इनमें 31,392 निष्क्रिय और 33,669 सक्रिय उपभोक्ता शामिल हैं। लाभार्थियों ने अब तक करीब 5 करोड़ 89 लाख रुपये की बकाया राशि बिजली कंपनी में जमा की है।
सात विद्युत संभागों में कवर्धा के 24,415, पंडरिया के 21,234, राजनांदगांव के 6,023, डोंगरगढ़ के 5,351, खैरागढ़ के 3,670, मोहला के 3,076 और डोंगरगांव के 1,293 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिला है।
मुख्य अभियंता हर्ष कुमार मेश्राम के अनुसार, पात्र उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए 66 वितरण केंद्रों और 3 जोनों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर योजना की पात्रता, छूट और बकाया निपटारे की जानकारी दे रहे हैं।
31 मार्च 2023 से पहले के बकाया बिजली बिल वाले पात्र बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ता 31 दिसंबर 2026 तक अपने निकटतम विद्युत वितरण केंद्र या जोन कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































