जशपुर में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, 50 सीटों पर प्रवेश की तैयारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जशपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कंडोरा में 1.10 करोड़ के भवन से होगी शुरुआत, चराईडांड में 13.93 करोड़ से बनेगा स्थायी परिसर
जशपुर ACGN:- जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कंडोरा में फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बने हाईस्कूल भवन में प्रारंभिक रूप से कॉलेज का संचालन किया जाएगा। इसमें 50 सीटों पर इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश शुरू करने की तैयारी है।

कंडोरा में निर्मित भवन में हाईस्कूल संचालन की अनुमति नहीं मिलने के बाद उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए यहां फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे जशपुर और आसपास के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर मिलने का अवसर मिलेगा।

कॉलेज शुरू होने से फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। वहीं भविष्य में जिले में फिजियोथेरेपी उपचार सुविधाओं के विस्तार का रास्ता भी खुलेगा, जिससे मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम हो सकती है।
स्थायी परिसर के लिए चराईडांड के पास 13 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से हाईटेक कैंपस विकसित करने की योजना है। स्थायी भवन तैयार होने तक कंडोरा के मौजूदा भवन का उपयोग कॉलेज संचालन के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तावित यह पहल जिले में स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































