बकरी की खाल को लेकर विवाद, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर
ग्राम पलमा में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, डंडे से मारपीट के बाद महिला की मौत; आरोपी की निशानदेही पर डंडा जब्त
सूरजपुर ACGN:- चौकी चेन्द्रा क्षेत्र के ग्राम पलमा में महिला रामकुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति रिंकू पैकरा उर्फ बउधा (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 6 अक्टूबर 2026 की है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, रिंकू घर की बाड़ी में मटन बेचने के बाद पत्नी रामकुमारी के साथ वापस घर आया। इसके बाद उसने पत्नी से बकरी की खाल के बारे में पूछा। पुलिस के अनुसार, खाल के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर विवाद हुआ और रिंकू ने डंडा उठा लिया। इसी दौरान परिजन द्वारा डंडा छीनकर वहां से चले जाने की बात सामने आई है।
शाम को वापस लौटने पर रामकुमारी घर के अंदर मृत हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान बताए गए। परिजन की रिपोर्ट पर चौकी चेन्द्रा पुलिस ने अपराध क्रमांक 219/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रिंकू ने हत्या की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी ओड़गी राजेन्द्र मण्डावी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चेन्द्रा केश्वर राम मरावी सहित पुलिस टीम ने की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































