नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोबाइल टावर से 6 बैटरियां चोरी, फरार आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोबाइल टावर से 6 बैटरियां चोरी, फरार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
तमनार पुलिस ने हेमंत राठिया को गिरफ्तार कर 2 बैटरियां बरामद कीं, पहले गिरफ्तार साथी से भी 4 बैटरियां मिली थीं।

रायगढ़ ACGN:- तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत राठिया (25), निवासी बासनपाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी रजनीकांत सिदार के साथ मिलकर इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने स्थित थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरियां चोरी की थीं।
30 सितंबर 2026 को प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टावर के सेल्टर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखी करीब ₹30 हजार कीमत की 6 बैटरियां गायब हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305, 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने जांच के दौरान रजनीकांत सिदार को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने हेमंत के साथ मिलकर लोहे की रॉड से ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट से 4 बैटरियां, कीमत करीब ₹20 हजार बरामद की गई थीं।
इसके बाद पुलिस फरार आरोपी हेमंत राठिया की तलाश में जुटी रही। पुलिस के अनुसार पूछताछ में हेमंत ने भी चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 2 एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹10 हजार बरामद कर जब्त की गईं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now