नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिंगापुर दौरे से छत्तीसगढ़ को ₹43,600 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धताएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिंगापुर दौरे से छत्तीसगढ़ को ₹43,600 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धताएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

एआई डेटा सेंटर, सौर ऊर्जा, कृषि प्रसंस्करण और कौशल विकास में साझेदारी; वैश्विक कंपनियों से निवेश पर चर्चा।

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सिंगापुर दौरे के बाद 7 अक्टूबर को रायपुर लौटा। यात्रा के दौरान प्रदेश को करीब ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। इसे किसी एक विदेश यात्रा में राज्य को मिली बड़ी निवेश प्रतिबद्धताओं में शामिल बताया गया है।
सिंगापुर की Energy Capital Global (ECG) ने छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता का एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने के लिए ₹41,750 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं Sunstream Green Energy Pvt. Ltd. की ओर से सौर ऊर्जा, 300 मेगावाट बैटरी स्टोरेज और कंपोनेंट्स के लिए ₹1,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर चर्चा हुई। Valency International Pte Ltd ने कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब के लिए ₹350 करोड़ के निवेश में रुचि दिखाई।
भविष्य की उद्योग जरूरतों के अनुरूप युवाओं को तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ITE Education Services, Singapore के साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को लेकर एमओयू किया। इसके तहत उद्योग आधारित पाठ्यक्रम, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगारपरक कौशल को मजबूत करने पर काम किया जाएगा।
सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के SING Forum-2026 में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में आने वाला निवेश रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का माध्यम बने।
मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. Vivian Balakrishnan से मुलाकात कर निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की। वहीं 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सीईओ राउंडटेबल में निवेश और व्यावसायिक साझेदारी की संभावनाओं पर संवाद हुआ।
GFTN के साथ एआई और डिजिटल फाइनेंस में युवाओं के प्रशिक्षण तथा स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार से जोड़ने, Aquatech Pacific Holdings के साथ अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग और Adroit Overseas के साथ फूड प्रोसेसिंग में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
पर्यटन और हरित विकास को लेकर Gardens by the Bay तथा Mandai Wildlife Group के साथ भी बातचीत हुई। नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन और नंदनवन जंगल सफारी को विश्वस्तरीय स्वरूप देने, जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यटन आधारित रोजगार बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यात्रा को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेश के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों के साथ लगातार फॉलो-अप कर इन प्रस्तावों को जल्द धरातल पर उतारने और युवाओं, स्थानीय उद्योगों तथा उद्यमियों के लिए रोजगार व विकास के नए अवसर तैयार करने पर काम करेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now