नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मशाल लेकर यात्रा का नेतृत्व किया, प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ बनाने की घोषणा।

रायपुर ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर से हाथों में मशाल लेकर यात्रा का नेतृत्व किया और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों सहित 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित करने की घोषणा की। राजधानी के तेलीबांधा चौक को भी इसी रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये चौक जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प के प्रतीक होंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को जनभागीदारी की प्रेरणा देंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनसेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से जुड़ी रही है।


साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण जरूरी है। इसी दिशा में राज्य सरकार ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047’ के माध्यम से विकास की दिशा तय कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जनभागीदारी इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण होगी।


साय ने हालिया सिंगापुर दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक निवेश, तकनीक, कौशल और नवाचार के अवसरों से छत्तीसगढ़ को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में उद्योगों, निवेशकों और बिजनेस फेडरेशन के प्रतिनिधियों के साथ निवेश एवं साझेदारी को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now