नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहतराई में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बहतराई में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पांचों संभागों के 571 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, तीरंदाजी, हॉकी और कबड्डी में 10 अक्टूबर तक मुकाबले।

बिलासपुर ACGN:- उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने पांचों संभागों से आए खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का आगाज किया।


प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के 571 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 10 अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की तीरंदाजी, 19 वर्ष की हॉकी और 19 वर्ष बालक वर्ग की कबड्डी के मुकाबले बहतराई के एस्ट्रोटर्फ, इंडोर स्टेडियम और तीरंदाजी मैदान में होंगे।


उप मुख्यमंत्री साव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बहतराई की खेल भूमि ने देश और प्रदेश को कई प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने संजू देवी के एशियन गेम्स कबड्डी में स्वर्ण पदक और मधु सिदार व गीता यादव की अंडर-19 महिला हॉकी में उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश ‘जो खेलेगा वही खिलेगा’ को दोहराते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि खेल में हार नहीं होती, खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है। उन्होंने बहतराई खेल परिसर को मध्य भारत के उत्कृष्ट खेल संस्थानों में विकसित करने के लिए बेहतर संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और नागरिक मौजूद रहे।


छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन
पीएमश्री कन्या विद्यालय सरकंडा की छात्राओं ने भारत माता की वंदना सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। तपती धूप में छात्राओं के उत्साह और प्रस्तुति की अतिथियों ने सराहना की। विधायक सुशांत शुक्ला ने छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now