नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकसित भारत के संकल्प के साथ जशपुर में निकली सेवा ज्योति यात्रा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विकसित भारत के संकल्प के साथ जशपुर में निकली सेवा ज्योति यात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- जशपुर

रणजीता स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में संगम चौक तक पहुंची यात्रा।

जशपुर ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर के रणजीता स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित हुई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।


सभा के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। रणजीता स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा जयस्तंभ चौक होते हुए संगम चौक पहुंची। विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय सहित जनप्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य सरकार के प्रयासों के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा और क्षमता का सकारात्मक उपयोग करने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।


       प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई अपनी जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए देशवासियों के विश्वास और आशीर्वाद के प्रति आभार जताया। उन्होंने राष्ट्रसेवा, कर्तव्य और निरंतर कर्म को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए नागरिकों से पूरी क्षमता के साथ योगदान देने का आह्वान किया।


प्रधानमंत्री ने युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति के साथ वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। कार्यक्रम में जनभागीदारी, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यबोध का संदेश प्रमुखता से दिया गया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now