पॉलिटेक्निक प्राचार्य पर अभद्रता और धमकी के आरोप, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू,
छात्रों ने बॉडी शेमिंग, गाली-गलौज और परीक्षा में फेल करने की धमकी के आरोप लगाए, निष्पक्ष जांच की मांग।
सूरजपुर ACGN:- शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर के प्राचार्य एन. योगेश पर छात्र-छात्राओं से अभद्र व्यवहार, कथित बॉडी शेमिंग, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर 6 अक्टूबर को पीड़ित छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी अविनाश साहू के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य द्वारा उनके रंग-रूप और शारीरिक बनावट को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां की जाती हैं। साथ ही परीक्षा में फेल करने और करियर खराब करने की धमकी दिए जाने से कॉलेज में भय का माहौल बना हुआ है।

मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान विद्यार्थियों के ज्ञान और व्यक्तित्व निर्माण के केंद्र हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने, आरोप सही पाए जाने पर प्राचार्य के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने और कॉलेज में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अंशु सिंह, क्रिश सोनी, अरशद नूर, सतेंद्र रजवाड़े सहित अन्य छात्र तथा युवा कांग्रेस और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































