नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख की धोखाधड़ी, परिचित गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख की धोखाधड़ी, परिचित गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

करीब छह साल तक भरोसे का फायदा उठाकर खाते से रकम ट्रांसफर करने का आरोप, ऑनलाइन गेमिंग में खर्च की राशि।

रायगढ़ ACGN:- कोतरारोड़ थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ सिदार के बैंक खाते से करीब 47 लाख 5 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के आरोप में उनके परिचित छत्रपाल सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2020 से रघुनाथ सिदार के संपर्क में था और बैंक संबंधी कार्यों में उनकी मदद करता था। इसी दौरान वह उनका विश्वासपात्र बन गया और मोबाइल का भी उपयोग करता था। वर्ष 2024 में सेवानिवृत्ति के बाद खाते में GPF, ग्रेच्युटी और अन्य राशि जमा हुई। मकान के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य से बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर शिक्षक को खाते से बड़ी रकम गायब होने की जानकारी मिली।
जांच में जनवरी 2020 से जून 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹47,05,000 ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई। शिकायत पर कोतरारोड़ थाने में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने रकम अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करना स्वीकार किया और पुलिस के अनुसार उसने यह राशि ऑनलाइन गेमिंग में खर्च करना बताया। पुलिस ने बैंक खातों से संबंधित जानकारी, ATM और मोबाइल जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बैंक खाता, ATM, चेकबुक, मोबाइल और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को न दें तथा खाते में होने वाले लेन-देन की नियमित जांच करें। किसी भी अनियमितता की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now