खरसिया में यातायात और साइबर जागरूकता अभियान का आगाज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी शशिमोहन सिंह ने रैली में लिया हिस्सा, हजारों नागरिकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ।
खरसिया ACGN:- हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन और खरसिया पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अग्रसेन चौक से यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह सहित पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राज्यगीत से हुई।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
उन्होंने हेल्पिंग हैंड्स क्लब की पहल की सराहना करते हुए नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद राहगीरों को हेलमेट वितरित किए गए और पुलिस अधिकारियों ने बाइक रैली में शामिल होकर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।


एसएसपी शशिमोहन सिंह ने साइबर अपराध से बचने के लिए व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखने की अपील की तथा सामाजिक संस्था के अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में हजारों नगरवासी मौजूद रहे।

इसके बाद आईजी और एसएसपी श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार पहुंचे, जहां 134 वर्षों से चल रहे अखंड राम सप्ताह में शामिल हुए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजन और शिव तांडव की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, हेल्पिंग हैंड्स क्लब के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































