इंजेक्शन के बाद संक्रमण और मौत का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
परिजन की शिकायत के बाद पुलिस जांच के साथ स्वास्थ्य विभाग से भी जिले में झोलाछापों पर सख्ती की मांग।
कोरबा ACGN:- प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम बेंदरकोना निवासी जागेश्वर प्रसाद सोनवानी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर कथित झोलाछाप डॉक्टर मुरली मनोहर उर्फ महाराज पर उनके छोटे भाई हरप्रकाश सोनवानी के इलाज में गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार 28 अगस्त को वाहन से गिरने के बाद हरप्रकाश ने उक्त व्यक्ति से इलाज कराया था। इंजेक्शन लगने के दो दिन बाद कमर के आसपास तेज दर्द और नीला निशान दिखाई दिया। 2 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर संक्रमण की बात सामने आई और ऑपरेशन की सलाह दी गई। बाद में उसे टीपी नगर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि इलाज के दौरान उसके भाई की मृत्यु हो गई और इसी आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
मामले में अब पुलिस जांच के साथ चिकित्सकीय रिपोर्ट और उपचार से जुड़े दस्तावेज महत्वपूर्ण होंगे। जांच से ही स्पष्ट होगा कि मृत्यु का वास्तविक कारण क्या था और इंजेक्शन का संक्रमण अथवा मौत से कोई चिकित्सकीय संबंध था या नहीं।
इधर, घटना ने जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। स्वास्थ्य विभाग को ऐसे लोगों की पहचान कर उनके इलाज करने की वैध योग्यता और अनुमति की जांच करनी चाहिए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ग्रामीण और आम मरीजों की जिंदगी खतरे में न पड़े।
फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी, लेकिन सवाल यही है कि मरीजों की जिंदगी से जुड़े ऐसे मामलों पर स्वास्थ्य विभाग कब गंभीरता से निगरानी करेगा?
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































