नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोबाइल झपटकर भागा आरोपी, पीछे दौड़े यातायात जवान और पकड़ लिया! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोबाइल झपटकर भागा आरोपी, पीछे दौड़े यातायात जवान और पकड़ लिया!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 के पास युवती से छीना मोबाइल बरामद, पुलिस ने युवती को लौटाया फोन

रायपुर ACGN:- यातायात व्यवस्था संभालने के साथ-साथ रायपुर पुलिस के जवान अपराध नियंत्रण में भी अपनी सजगता का परिचय दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के दो जवानों ने एक युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहे आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से युवती का छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया, जिसे बाद में विधिवत युवती को वापस सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए यातायात थाना फाफाडीह के आरक्षक क्रमांक 106 शेख जुम्मन और नगर सैनिक क्रमांक 03 मोहसिन खान ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-01 के पास एक व्यक्ति एक युवती का मोबाइल जबरदस्ती छीनकर तेजी से भाग रहा है।
सूचना मिलते ही दोनों जवानों ने बिना देर किए भाग रहे आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जवानों ने सूझबूझ के साथ घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। तलाशी लेने पर उसके पास से युवती का छीना हुआ मोबाइल बरामद हुआ।
इसके बाद आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना गंज के सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं मोबाइल की पहचान और तस्दीक के बाद पुलिस ने मोबाइल धारक युवती को थाने बुलाया और उसका मोबाइल विधिवत वापस सौंप दिया।
मोबाइल वापस मिलने के बाद युवती ने यातायात पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। वहीं कर्तव्य के प्रति निष्ठा, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई दिखाने वाले आरक्षक शेख जुम्मन और नगर सैनिक मोहसिन खान की पुलिस अधिकारियों ने भी सराहना की।
रायपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अपने मोबाइल फोन, बैग और अन्य कीमती सामान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। सार्वजनिक स्थानों पर चलते समय मोबाइल में अत्यधिक व्यस्त रहने से बचें, ताकि असामाजिक तत्वों को मौका न मिले।
पुलिस ने यह भी कहा है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या आपराधिक गतिविधि की आशंका होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस बूथ, ड्यूटी पर तैनात जवानों, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now