48 घंटे में शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश, 315 पाव और 11 बोतल शराब जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, पांच मामलों में शराब बरामद; सार्वजनिक जगह पर शराबखोरी करने वाले पांच लोगों पर भी केस
रायगढ़ ACGN:- जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस ने पिछले 48 घंटों में लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ शिकंजा कसा है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर शराब बरामद की और संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर खुले में शराब पीते मिले पांच लोगों पर भी कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 1 अक्टूबर को संत विनोबा नगर में पुलिस ने स्वपनेन्द्र कुमार दत्ता उम्र 53 वर्ष के कब्जे से 44 पाव शोले मसाला, 53 पाव रोमियो प्लेन, 40 पाव यूनिक प्लेन, 36 पाव सुपर छत्तीस मसाला, 11 नग 375 एमएल शोले प्लेन बोतल और 14 पाव रोमियो मसाला बरामद किया। पुलिस के अनुसार कुल 187 पाव और 11 बोतल शराब की कीमत करीब 18,600 रुपये तथा बिक्री रकम 1,200 रुपये जब्त की गई।

इसके बाद 2 अक्टूबर को समाधि गली कयाघाट स्थित एक किराना दुकान में दबिश दी गई। यहां पुलिस ने आनंद टण्डन उम्र 70 वर्ष के कब्जे से 7 पाव रोमियो प्लेन, 11 पाव रोमियो, 4 पाव सुपर 36 और 2 पाव शेरा मसाला, कुल 24 पाव शराब बरामद की। इसके साथ ही 300 रुपये बिक्री रकम भी जब्त की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 2,260 रुपये बताई गई है।

इसी दिन अम्बेडकर नगर डिपापारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुरोहित भारद्वाज उम्र 40 वर्ष को 40 पाव रोमियो प्लेन शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब की कीमत करीब 3,200 रुपये बताई गई। वहीं झोपड़ीपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर खेमनाथ साव उम्र 57 वर्ष को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 28 पाव रोमियो मसाला और 7 पाव रोमियो प्लेन, कुल 35 पाव शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 3,360 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने फटहामुड़ा पानी टंकी के पास भी कार्रवाई की। यहां घनश्याम राजभर उम्र 48 वर्ष के कब्जे से 7 पाव रोमियो प्लेन और 22 पाव शेरा मसाला, कुल 29 पाव शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 2,760 रुपये बताई गई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जूटमिल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई की। कयाघाट मुक्तिधाम के पास खुले में शराब का सेवन करते पाए गए विकास बसंत, मोहम्मद रियाज्जुद्दीन, साहेबराम बसंत, मोहम्मद यासिन गनी और नरेन्द्र सोनवरकर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब की बिक्री करने वालों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































