नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, बोले – सत्य और सादगी की राह दिखाते रहेंगे दोनों महापुरुष – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, बोले – सत्य और सादगी की राह दिखाते रहेंगे दोनों महापुरुष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई दिल्ली

By ACGN – 7647981711, 9303948009

नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली ACGN:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के रास्ते पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की भावना के साथ आत्मनिर्भर भारत का विचार भी जुड़ा हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य के मार्ग पर मजबूती से खड़े रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा देता है।


मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। शास्त्री जी का दिया हुआ ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को सामने रखता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और आदर्श जनकल्याण, सुशासन तथा राष्ट्रसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now