गांधी जयंती पर कलेक्टर ने प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, सत्य-अहिंसा के रास्ते को बताया प्रेरणा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
जिला कलेक्टोरेट में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी को किया नमन
मुंगेली ACGN:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

गांधी जयंती के इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































