युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 8,720 पदों पर भर्ती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
7-8 अक्टूबर को इंडोर स्टेडियम में लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 36 नियोजकों ने दी रिक्तियों की जानकारी
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
रायपुर ACGN:- रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रायपुर में बड़ा अवसर सामने आया है। 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय वृहद राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से कुल 8,720 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है।

रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के औद्योगिक, व्यावसायिक और अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने संस्थानों से अपने यहां उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने और रोजगार मेले में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।
कलेक्टर ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने का मंच है। उन्होंने उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अधिक से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। संबंधित अधिकारियों को नियोजकों से लगातार समन्वय कर रिक्तियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

अलग-अलग क्षेत्रों में मिलेंगे रोजगार के अवसर
रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग एवं फाइनेंस, ऑफिस वर्क, मानव संसाधन, कस्टमर सर्विस, हेल्थ एंड केयर, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
रिक्त पदों में मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टेक्नीशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, रिलेशनशिप मैनेजर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, पिकर-पैकर सहित विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस और ट्रेनी के पद शामिल हैं।

10वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को मौका
मेले में उपलब्ध पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई/बीटेक, कृषि स्नातक, सामान्य स्नातक तथा एमबीए, एमसीए सहित स्नातकोत्तर योग्यता वाले युवा अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार मेले के लिए क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स–सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी और आइसेक्ट सहित विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं से रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।

दूसरे दिन युवाओं को दिए जाएंगे ऑफर लेटर
आयोजन के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए जाने प्रस्तावित हैं।
ऑनलाइन आवेदन का भी विकल्प
इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी प्रोफाइल पूर्ण एवं अद्यतन कर सकते हैं और अपनी योग्यता व रुचि के अनुसार उपलब्ध रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार मेले में भाग लेने या अपने संस्थान की रिक्तियां उपलब्ध कराने के इच्छुक उद्योग एवं नियोजक 7999385638 और 7000397968 पर संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































