नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नदी-तालाब नहीं, 1000 लीटर दूध में हुआ गणेश प्रतिमा का अनोखा विसर्जन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नदी-तालाब नहीं, 1000 लीटर दूध में हुआ गणेश प्रतिमा का अनोखा विसर्जन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अशोक नगर युवा संघ ने अपनाया अनूठा तरीका, 1200 से अधिक रक्तदाताओं ने भी दिया सेवा का संदेश

ओड़िशा ब्यूरो – अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
बरहमपुर ACGN:- पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश देते हुए बरहमपुर के अशोक नगर युवा संघ ने गणेश प्रतिमा विसर्जन का अनोखा तरीका अपनाया। शुक्रवार, 25 सितंबर को अशोक नगर युवा संघ द्वारा आयोजित 32 फीट ऊंची भव्य और आकर्षक गणेश प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 1000 लीटर दूध में विसर्जन किया गया। इस अनूठे आयोजन को देखने और भगवान गणेश के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
देशभर में बढ़ते प्रदूषण और जलस्रोतों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पर्यावरण संरक्षण की चिंता लगातार सामने आती रही है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए अशोक नगर युवा संघ ने पारंपरिक जलस्रोतों के बजाय दूध के माध्यम से प्रतिमा विसर्जन का तरीका अपनाया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 32 के नगरसेवक सुरेन्द्र महाराणा, पूजा प्रमुख एवं युवा समाजसेवी ए. संतोष कुमार पात्र, बिक्रम जेना, सुदीप साहू, सूरज महाराणा, आदित्य पटनायक सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
अशोक नगर युवा संघ द्वारा आयोजित यह गणेशोत्सव केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहा। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ओड़िया फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकारों, स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा रहा।


        रक्तदान शिविर में 1200 से अधिक रक्त एकत्रित
गणेशोत्सव के दौरान अशोक नगर युवा संघ ने सामाजिक सेवा की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की। समिति की ओर से बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 1200 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस पहल को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। समिति के इस सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े प्रयास की नगरवासियों ने सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गणेशोत्सव के धार्मिक आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान जैसे सामाजिक संदेशों को जोड़कर अशोक नगर युवा संघ ने इस उत्सव को जनसेवा और जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now