नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा संकल्प में हरियाली का संकल्प, एचटीपीएस में रोपे गए देशी प्रजातियों के पौधे – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा संकल्प में हरियाली का संकल्प, एचटीपीएस में रोपे गए देशी प्रजातियों के पौधे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने लगाया साल का पौधा, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी निभाई पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी

कोरबा ACGN:- सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशी प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर हसदेव ताप विद्युत गृह के कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने साल का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही जरूरी है। पौधों के संरक्षण के बाद ही पौधरोपण का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकेगा।


कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए। अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके. शाह, केएनबी. राव, एसके. नायर, एससी. पाठक तथा वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल ने भी अपने हाथों से पौधरोपण किया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एचटीपीएस कोरबा पश्चिम द्वारा सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में सहभागिता की जा रही है। इसी क्रम में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल विभाग की टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों की सहभागिता से आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम ने सेवा संकल्प अभियान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।



प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now