राजखरियार में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव, 18-19 दिसंबर को होगा राणीसती सेवा संघ का 17वां प्रान्तीय बसंतोत्सव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजखरियार, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दिनेश कुमार अग्रवाल, राजखरियार
प्रान्तीय कार्यकारिणी की साधारण सभा में आयोजन की तैयारियों पर हुआ मंथन, विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिए सुझाव
राजखरियार ACGN:- श्री राणीसती सेवा संघ, उत्कल का 17वां प्रान्तीय बसंतोत्सव इस वर्ष राजखरियार में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन 18 और 19 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। आयोजन की तैयारियों को लेकर श्री राणीसती सेवा संघ, उत्कल की प्रान्तीय कार्यकारिणी की साधारण सभा राजखरियार में श्री राणीसती सेवा समिति, खरियार के आतिथ्य में आयोजित की गई।
बसंतोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान के साथ हुई। सर्वप्रथम श्री राणी सती दादीजी की पूजा एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर आरती की गई और दादीजी का आशीर्वाद लेकर बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई।
बैठक में श्री राणीसती सेवा संघ, उत्कल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश तुलस्यान, बरगढ़, प्रान्तीय महामंत्री श्री जयप्रकाश तुलस्यान, संबलपुर तथा प्रान्तीय कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र अग्रवाल, कटक के नेतृत्व में आगामी दो दिवसीय 17वें प्रान्तीय बसंतोत्सव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन को व्यवस्थित, सफल और सुचारु रूप से संपन्न कराने को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विभिन्न विषयों पर सुझाव लिए गए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए सभी सदस्यों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सक्रियता के साथ करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर कटक, तालचेर, अंगुल, संबलपुर, राउरकेला, बरगढ़, केसिंगा, कांटाबांजी, बंगोमुंडा, धर्मगढ़ और भवानीपटना सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्री राणीसती सेवा संघ एवं सेवा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य राजखरियार पहुंचे। श्री राणीसती सेवा समिति, खरियार के सदस्य एवं महिला सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने राजखरियार में होने वाले प्रान्तीय बसंतोत्सव को लेकर उत्साह व्यक्त किया और आयोजन को श्रद्धा, सेवा तथा सामाजिक सहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































