नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा, रोशनी के साथ लिया सेवा का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा, रोशनी के साथ लिया सेवा का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सरगुजा

मंदिरों, अमृत सरोवरों, कार्यालयों और घरों में जले दीप, जनभागीदारी से गूंजा सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व का संदेश

सरगुजा ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के अंतर्गत सरगुजा जिले में बड़े पैमाने पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम से लेकर गांवों के मंदिरों, अमृत सरोवरों, शासकीय कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, चौक-चौराहों और घरों तक दीपों की रोशनी दिखाई दी।
इस पहल के दौरान प्रदेशभर में पांच लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने के साथ सरगुजा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण, आभार, सकारात्मकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।


              गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय आयोजन
अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीप प्रकाश, आशा, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
उन्होंने सरगुजा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक एक माह चलेगा।
              अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति शासकीय योजना के लाभ से वंचित है तो शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उसे योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा का अर्थ केवल किसी कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना, अवसर और विकास पहुंचाना है।
उन्होंने शिक्षा, प्रतिभाओं को मंच देने और शासन की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि विकास की वास्तविक पहचान जनता की मुस्कान, बच्चों की शिक्षा, किसान की प्रगति, महिलाओं के आत्मविश्वास और युवाओं के रोजगार से होती है।


             सरगुजा की विकास यात्रा का किया उल्लेख
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में सरगुजा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय विकास, ग्रामीण विकास, सड़क एवं अधोसंरचना, रोजगार एवं कौशल विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव की यात्रा तय की है।
उन्होंने नागरिकों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं, सेवा के संकल्प को दोहराएं और सरगुजा की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहभागी बनें।
       विधायकों ने बताया जनभागीदारी का प्रतीक
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सभी को सेवा संकल्प अभियान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अलग-अलग स्थानों पर एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए दीप जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प की भावना के प्रतीक हैं।
सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने कहा कि लाखों दीयों से सरगुजा का जगमगाना जनभागीदारी की तस्वीर प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि यह दीप एक लंबी यात्रा और लंबे संकल्प का प्रतीक है तथा इन दीपों की लौ देश की प्रगति और वैश्विक पहचान के लिए सामूहिक कामना का संदेश देती है।
              कलेक्टर ने बताया अभियान का उद्देश्य
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे जिले में एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है, लेकिन अभियान का उद्देश्य केवल आभार तक सीमित नहीं है। शासकीय योजनाओं का जमीन पर बेहतर क्रियान्वयन हो, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले तथा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो, इन उद्देश्यों को भी अभियान से जोड़ा गया है।


    मंदिरों और धार्मिक स्थलों में भी जली आस्था की रोशनी
सरगुजा जिले के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने दीप जलाकर शांति, सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता की कामना की। इस दौरान जरूरतमंदों की सहायता, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी तथा राष्ट्रहित में योगदान का संकल्प भी लिया गया।
उदयपुर के महेशपुर मंदिर, लुण्ड्रा के लमगांव हनुमान मंदिर, बतौली के कुनकुरी शिव मंदिर, सीतापुर के मगरैलगढ़ मंदिर और मैनपाट के कमलेश्वरपुर बौद्ध मंदिर सहित जिलेभर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।


         अमृत सरोवरों के किनारे दिखा मनमोहक नजारा
अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित अमृत सरोवरों के आसपास भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जलाशयों के किनारे एक साथ जलते दीपों से आकर्षक दृश्य बना। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जिम्मेदारी का संकल्प लिया।
अमृत सरोवरों में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण के साथ सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।


        2350 स्कूल-कॉलेजों में भी रोशन हुए दीप
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और परिसरों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवा तथा जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिलेभर के 2350 स्कूलों एवं विभिन्न कॉलेजों में भी दीप जलाए गए, जिससे अभियान की पहुंच शैक्षणिक संस्थानों तक भी दिखाई दी।
         चौक-चौराहों से घरों तक पहुंचा अभियान
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। सार्वजनिक स्थलों पर दीपों की रोशनी से उत्सव और सकारात्मकता का वातावरण बना।
वहीं लोगों ने अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता की। परिवारों ने जरूरतमंदों की सहायता, बुजुर्गों के सम्मान, बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, पौधरोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को अपने सेवा संकल्प का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
      राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्व का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्व के प्रति संकल्प दिलाया। विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने, अपनी व्यक्तिगत योग्यता और क्षमता को ईमानदारी से बढ़ाने तथा देश की प्रगति, मान-सम्मान और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया गया।
      कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, श्री भारत सिंह सिसोदिया, मेजर अनिल सिंह सहित पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिक और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now