नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पांच लाख दीपों से जगमगाया मनेन्द्रगढ़, सरोवर तालाब में दिखा अद्भुत नजारा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पांच लाख दीपों से जगमगाया मनेन्द्रगढ़, सरोवर तालाब में दिखा अद्भुत नजारा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


मनेन्द्रगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में उमड़ी भीड़

मनेन्द्रगढ़ ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। वार्ड क्रमांक-8 स्थित सरोवर तालाब में आयोजित जिला स्तरीय दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से सरोवर तालाब और आसपास का पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए मनेन्द्रगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। उन्होंने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं जिला स्तरीय दीपोत्सव का शुभारंभ किया।


     25 वर्षों की सेवा यात्रा को बताया प्रेरणादायी अध्याय
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरणादायी अध्याय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सेवा को केवल दायित्व के रूप में नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के माध्यम के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रारंभ किया गया है।


     तालाब में दीपों के प्रतिबिंब ने बनाया मनमोहक दृश्य
सरोवर तालाब के चारों ओर प्रज्वलित पांच लाख से अधिक दीपों ने पूरे क्षेत्र को रोशनी से भर दिया। तालाब के पानी में झिलमिलाते दीपों के प्रतिबिंब और मंत्रोच्चार के बीच वातावरण में भक्ति एवं उल्लास का रंग दिखाई दिया। आयोजन को देखने के लिए मनेन्द्रगढ़ के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने आयोजन की सफलता के लिए एमसीबी जिले की जनता और जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना, मनेन्द्रगढ़ की एकजुटता और क्षेत्र के विकास की नई रोशनी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप दिया।


      जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, नगर निगम महापौर श्री रामनरेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव और उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री संतोष सिंह, नई लेदरी के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता राम यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री रामजीत लकड़ा, पूर्व विधायक श्रीमती चंपा देवी पावले, जिला उपाध्यक्ष श्री आशीष सिंह और मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now