नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक, कक्षा में बैठकर पढ़ाया सफलता का पाठ; 8 शिक्षक मिले गायब – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक, कक्षा में बैठकर पढ़ाया सफलता का पाठ; 8 शिक्षक मिले गायब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

एकलव्य विद्यालय छुरी में विद्यार्थियों से वन-टू-वन संवाद, पढ़ाई से लेकर पानी और भोजन तक जानी समस्याएं; अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

कोरबा ACGN:- शिक्षक दिवस के मौके पर कलेक्टर कुणाल दुदावत उस समय शिक्षक की भूमिका में नजर आए, जब उन्होंने प्रधानमंत्री एकलव्य आवासीय विद्यालय, छुरी पहुंचकर विद्यार्थियों के बीच बैठकर उन्हें मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता का पाठ पढ़ाया। लेकिन इसी दौरान विद्यालय के निरीक्षण में आठ शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों से वन-टू-वन संवाद कर पढ़ाई, भोजन, आवासीय व्यवस्था, पानी और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी जीवन दोबारा लौटकर नहीं आता, इसलिए इसी समय पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।
कक्षा में दिए फिजिक्स के सवाल, शिक्षण व्यवस्था पर भी नजर
कक्षा 12वीं विज्ञान के विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने उन्हें फिजिक्स के सवाल हल करने के लिए दिए। निर्धारित समय में सवाल हल नहीं हो पाने पर उन्होंने संबंधित शिक्षक को शिक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।


उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षक उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। किसी विषय में कठिनाई होने पर मोबाइल पर निर्भर रहने के बजाय अपने शिक्षक से शंका का समाधान कराना चाहिए।


  पानी की समस्या पर बोले, जल्द होगा स्थायी समाधान
विद्यार्थियों ने विद्यालय में पानी सहित अन्य समस्याओं की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने बताया कि क्षेत्र में जलस्तर नीचे जाने के कारण बोर असफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है और जल्द ही समस्या दूर होने की उम्मीद है।
प्राचार्य और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को विद्यालय की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता से निराकरण करने तथा भोजन और आवासीय व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।


शिक्षक दिवस पर 8 शिक्षक अनुपस्थित, नोटिस के निर्देश
विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आठ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर को पीजीटी/टीजीटी शिक्षक दीपेंद्र, तरुण कुमार, तरुण कुमार पैकरा, संदीप राज, संदीप यादव, पवन कुमार, ऊषा एवं अशोक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आवासीय विद्यालय में रहने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


NEET-JEE की आवासीय कोचिंग से लेकर उच्च शिक्षा तक मदद

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर और इंजीनियर बनने की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए NEET और JEE की आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए देश के सरकारी कॉलेज या महत्वपूर्ण संस्थानों में चयन होने तथा व्यावसायिक शिक्षा के लिए शुल्क की आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण संस्थानों के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर भी दिया जाएगा।


               मोबाइल से दूरी, लक्ष्य पर नजर
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और मोबाइल की लत एकाग्रता को प्रभावित कर सकती है। विषय संबंधी कठिनाई होने पर मोबाइल के बजाय शिक्षक से शंका का समाधान करने की बात कही।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं पहले शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन के सामने रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन तक बात पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया।


उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य जितना बड़ा होगा, मेहनत भी उतनी ही बड़ी करनी होगी। आज की मेहनत ही कल का भविष्य तय करेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर सहित विद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                   7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now