नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुरुजनों के सम्मान में सजा ज्ञानोदय विद्यालय, शिक्षक दिवस पर दिखा संस्कार और सम्मान का रंग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गुरुजनों के सम्मान में सजा ज्ञानोदय विद्यालय, शिक्षक दिवस पर दिखा संस्कार और सम्मान का रंग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने की शिरकत, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर जताया आभार

बांकीमोंगरा ACGN:- बांकीमोंगरा क्षेत्र के ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा शामिल हुईं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ एवं कृष्ण कुमार चन्द्रा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संस्था अध्यक्ष डॉ. जे.पी. चन्द्रा ने की। इस अवसर पर सचिव डी.के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष दादू राम चन्द्रा, प्राचार्य छतराय चन्द्रा, वरिष्ठ शिक्षक दिवाकर नाहक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।


                दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों ने परेड के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।


वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुजनों को उपहार भेंटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।


      शिक्षक समाज निर्माण की नींव : सोनी विकास झा
मुख्य अतिथि सोनी विकास झा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा दिखाने और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन पर चलकर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


अनुशासन और संस्कार से मिलती है सफलता : विकास झा
विशिष्ट अतिथि विकास झा ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, मेहनत और सकारात्मक सोच सफलता के लिए जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और भविष्य के लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जे.पी. चन्द्रा ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार और जिम्मेदारी का भाव देते हैं।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now