नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे में पूर्व विधायक को सांप ने डसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे में पूर्व विधायक को सांप ने डसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केंद्रापड़ा, ओड़िशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजयानंद जी महाराज, ओड़िशा ब्यूरो

राजनगर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे थे अंशुमान मोहंती, उपचार के बाद हालत स्थिर

केंद्रापड़ा ACGN:- जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र के बछरा मंडापड़ा में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक अंशुमान मोहंती को गुरुवार को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक अंशुमान मोहंती बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे थे। इस दौरान वे प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान बछरा मंडापड़ा इलाके में अचानक उन्हें सांप ने डस लिया।
सांप के डंसने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया और आवश्यक निगरानी में रखा। उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
गौरतलब है कि ब्राह्मणी नदी में आई बाढ़ के कारण राजनगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी के कारण अनेक गांवों का आसपास के क्षेत्रों से संपर्क भी प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।


पूर्व विधायक अंशुमान मोहंती बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को करीब से जानने और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान बछरा मंडापड़ा में उनके साथ सांप के डंसने की यह घटना हुई।
फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now