नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानव-हाथी द्वंद्व रोकने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मानव-हाथी द्वंद्व रोकने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009


वन मंत्री केदार कश्यप ने कॉफी प्वाइंट में हाथी मित्र दल को वितरित किए सुरक्षा उपकरण, मैदानी सतर्कता बढ़ाने पर जोर

कोरबा ACGN:- मानव और हाथियों के बीच बढ़ते द्वंद्व को कम करने तथा जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए वन विभाग द्वारा मैदानी स्तर पर सक्रिय हाथी मित्र दल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कोरबा प्रवास के दौरान पुतका पहाड़ का निरीक्षण किया और कॉफी प्वाइंट में हाथी मित्र दल के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा किट वितरित किए।
वन मंत्री ने हाथी मित्र दल के सदस्यों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने और मानव-हाथी द्वंद्व की संभावित स्थिति में वन विभाग एवं ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करने में हाथी मित्र दल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि हाथी वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण के साथ मानव आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता, समय पर सूचना, सतत निगरानी और वन विभाग के मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने हाथियों और ग्रामीण आबादी के बीच टकराव की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए सभी स्तरों पर सजगता बनाए रखने की आवश्यकता बताई।
वन मंत्री ने हाथी मित्र दल के सदस्यों से उनके मैदानी अनुभवों और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। उन्होंने उन्हें सुरक्षित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुरक्षा किट मिलने से हाथी प्रभावित वन क्षेत्रों में निगरानी और ग्रामीणों को सतर्क करने के दौरान दल के सदस्यों को आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
वन मंत्री ने कहा कि हाथियों की गतिविधियों की समय पर जानकारी मिलने से संभावित संघर्ष की स्थिति को टाला जा सकता है। इसके लिए हाथी मित्र दल को ग्रामीणों और वन विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सक्रिय रहना होगा। उन्होंने दल के सदस्यों की सतर्कता को वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ जनसुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर गोपाल मोदी, जोगेश लांबा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा उपकरण वितरण कार्यक्रम के माध्यम से वन विभाग ने मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने के साथ वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now