नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम, सामाजिक प्रबुद्धजनों का सम्मान और 24 मंडलों में कलश वितरण

कोरबा ACGN:- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार, 21 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में टी.पी. नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को याद करते हुए समाज में समानता, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता तथा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।


भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संत रविदास जी के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और आचरण से यह संदेश दिया कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए मन की पवित्रता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि निर्मल मन, सच्ची श्रद्धा और मानवता की भावना ही वास्तविक भक्ति का आधार है।
उन्होंने संत रविदास जी के जीवन से जुड़े उस प्रसंग का उल्लेख किया, जिसमें गंगा स्नान के लिए जा रहे समाज के लोगों के माध्यम से उन्होंने मां गंगा को अपनी ओर से रुपये अर्पित करने की बात कही थी। मान्यता के अनुसार, गंगा तट पर उनकी श्रद्धा स्वीकार हुई। इस प्रसंग के माध्यम से संत रविदास जी ने समाज को यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति और पवित्र भावना मनुष्य के भीतर हो तो ईश्वर की अनुभूति कहीं भी की जा सकती है।
रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि संत रविदास जी के अनुयायी समाज के विभिन्न वर्गों में रहे हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाते हुए समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचारों से प्रभावित होकर समाज के अनेक राजा-महाराजा भी उनके अनुयायी बने और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक सद्भाव का संदेश आगे बढ़ाया।


छत्तीसगढ़ हाथकरधा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने संत रविदास जी के सामाजिक चिंतन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, प्रेम, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आज के समय में भी संत रविदास जी के विचार सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिले के 24 मंडलों के लिए धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कलश वितरण किया गया। इन कलशों को संबंधित मंडलों के मंदिरों में स्थापित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता एवं एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, संतोषी दीवान, योगेश जैन, रुक्मणी नायर, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, नवीन मार्कंडेय, कमला बरेठ, अर्जुन गुप्ता, डॉ. विजय राठौर, राजेश लहरे, प्रीति स्वर्णकार, संजय राठौर, संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह एवं अविनाश दुबे सहित सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संत रविदास जयंती पर आयोजित यह संत समागम सामाजिक समरसता, सद्भाव और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने वाला गरिमामय आयोजन रहा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now