नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अशोक वाटिका से पुटका पहाड़ से अशोक वाटिका तक वनमंत्री का संदेश, प्रकृति बचेगी, तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अशोक वाटिका से पुटका पहाड़ से अशोक वाटिका तक वनमंत्री का संदेश, प्रकृति बचेगी, तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पौधरोपण से लेकर वन्यजीव संरक्षण तक मंत्री ने लिया जायजा, सतरेंगा-बुका को पर्यटन केंद्र बनाने की कार्ययोजना पर जोर

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक पर्यटन को लेकर कई महत्वपूर्ण गतिविधियां सामने आईं। मंत्री ने अशोक वाटिका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत साल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं पुटका पहाड़ पहुंचकर पर्यावरणीय पुनरुद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।


अशोक वाटिका में पौधरोपण के बाद मंत्री कश्यप ने कहा कि जंगल और प्राकृतिक स्थल केवल वर्तमान पीढ़ी की संपत्ति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की साझा धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी समाज और शासन दोनों की है। उन्होंने वाटिका की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने तथा उनके संबंध में जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थी यहां आकर वनस्पतियों को समझ सकें और पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें।


             सतरेंगा-बुका में पर्यटन विकास पर जोर
मंत्री ने कोरबा की प्राकृतिक संपदा को पर्यटन से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने सतरेंगा और बुका को पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में विकसित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। पर्यटकों की सुविधा के लिए हाउस बोट जैसी सुविधाओं की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
मंत्री ने जिले में पाए जाने वाले दुर्लभ वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर भी गंभीरता दिखाई। किंग कोबरा और रसेल वाइपर के संरक्षण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। पुरानी बस्ती कोरबा स्थित वन विभाग के पुराने डिपो को सुंदर उद्यान के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया।


        पुटका पहाड़ में पर्यावरणीय पुनरुद्धार की समीक्षा
इसके बाद मंत्री केदार कश्यप ने बालको वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पुटका पहाड़ क्षेत्र का भ्रमण किया और वहां चल रहे पर्यावरणीय पुनरुद्धार एवं पुनर्स्थापना कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र की प्राकृतिक स्थिति, वनस्पतियों, जलस्रोतों और वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय पुनरुद्धार केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम होना चाहिए। स्थानीय प्राकृतिक वनस्पतियों का संरक्षण, बाहरी प्रजातियों की झाड़ियों पर नियंत्रण, जलस्रोतों का संरक्षण और वन्यजीवों के अनुकूल आवास विकसित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।


       हाथी कॉरिडोर और वन्यजीव आवास पर विशेष नजर
पुटका पहाड़ क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के उपायों पर भी मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा की। मानचित्र के माध्यम से वन क्षेत्र और वन्यजीवों के आवागमन मार्गों का अवलोकन कर उन्होंने हाथी कॉरिडोर तथा प्राकृतिक आवासों के संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


      राम कचहरी में पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से सीधा संवाद
पुटका पहाड़ प्रवास के दौरान मंत्री प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल राम कचहरी पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए राम कचहरी परिसर में काष्ठ से निर्मित मंदिर निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
वनमंत्री ने कहा कि स्थानीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों का संरक्षण तथा प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी जिम्मेदारियां हैं। क्षेत्र के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया।


इस दौरान महापौर संजू देवी राजपूत, अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पाण्डेय, प्रभारी कलेक्टर एवं निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now