नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जटांगपुर में एक सप्ताह से आधी बिजली, ग्रामीण परेशान; विद्युत विभाग पर उठे सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जटांगपुर में एक सप्ताह से आधी बिजली, ग्रामीण परेशान; विद्युत विभाग पर उठे सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

ट्रांसफार्मर में खराबी से बिजली व्यवस्था प्रभावित, पानी और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी के ग्राम जटांगपुर में पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव का ट्रांसफार्मर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है और आधी बिजली ही मिल पा रही है, जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से कई बार समस्या दूर करने की मांग की, लेकिन आरोप है कि समस्या का समाधान करने के बजाय कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया और असंतोष जनक जवाब दिए गए। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आना बाकी है।
बिजली की समस्या का असर गांव की पानी व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से पानी की व्यवस्था बाधित हो रही है और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
बारिश के मौसम में रात के समय बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। अंधेरे के कारण घरों और आसपास के क्षेत्रों में सांप, बिच्छू सहित अन्य जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी स्थिति में किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जटांगपुर के ट्रांसफार्मर की तत्काल जांच कर खराबी दूर की जाए अथवा आवश्यकता होने पर ट्रांसफार्मर बदला जाए, ताकि गांव में पूर्ण एवं नियमित बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।
ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से समस्या झेलने के बाद भी यदि विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई नहीं होती है तो यह विभागीय संवेदनशीलता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब देखना होगा कि विद्युत विभाग जटांगपुर के ग्रामीणों की समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक गांव में पूरी बिजली व्यवस्था बहाल होती है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now