लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास में अर्जुन टंडन गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर ग्रामीण, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
गोबरा नवापारा पुलिस की लगातार कार्रवाई, मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
रायपुर ग्रामीण ACGN:- थाना गोबरा नवापारा में दर्ज अपराध क्रमांक 222/2026 के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन टंडन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह मामला लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने से जुड़ा हुआ है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई का सामना कर रहे लल्ला सोनवानी सहित अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों और सामने आए तथ्यों के आधार पर अर्जुन टंडन की भूमिका की पहचान हुई, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के दौरान घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपी ने विरोध किया, जिसके चलते पुलिस टीम और आरोपी के बीच संघर्ष की स्थिति निर्मित हुई। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को काबू में लिया और इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में अभी अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अपराधियों को संरक्षण देने अथवा गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































