नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चलती बस में झपटमारी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चलती बस में झपटमारी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


सात महिलाओं सहित नौ आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार रुपये बरामद; पूर्व में भी झपटमारी और उठाईगिरी के मामलों में जेल जा चुके हैं आरोपी

बिलासपुर ACGN:- रतनपुर पुलिस ने चलती बस में महिला के गले से सोने की चेन झपटने के मामले का खुलासा करते हुए सात महिलाओं सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ आरोपी पूर्व में भी उठाईगिरी और झपटमारी के मामलों में जेल जा चुके हैं। मामले में संगठित अपराध से संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र निवासी भगवान राम प्रधान ने 11 अगस्त 2026 को रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को वह अपनी पत्नी गीता प्रधान के साथ बिलासपुर गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों बस से बांकीमोंगरा लौट रहे थे। गीता प्रधान ने गले में सोने की चेन पहन रखी थी। नेहरू चौक बिलासपुर से बस में सवार होने के बाद महामाया चौक के पास कुछ महिलाएं भी बस में चढ़ीं। बस में भीड़ होने के कारण प्रार्थी और उसकी पत्नी को सीट नहीं मिली और दोनों खड़े होकर यात्रा कर रहे थे।
इसी दौरान बस में सवार महिलाओं ने कथित रूप से धक्का-मुक्की करते हुए गीता प्रधान को घेर लिया। शनिचरी चौक रतनपुर के पास उक्त महिलाएं बस से उतर गईं। इसके बाद बस खाली होने पर जब गीता प्रधान को बैठने के लिए सीट मिली और उन्होंने अपने गले को देखा तो सोने की चेन गायब थी। इसके बाद मामले की शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने शनिचरी चौक रतनपुर और महामाया चौक बिलासपुर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान कोनकोना, थाना बांगो क्षेत्र के निवासियों के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कोनकोना में घेराबंदी कर सात महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर एक राय होकर बस में सवार महिला के गले में पहनी चेन को झपटने की नीयत से धक्का-मुक्की करने और मौका पाकर चेन चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चोरी की गई चेन को 20 हजार रुपये में अपने समूह की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी, निवासी रामनगर, थाना कुसमी को देने की बात बताई है। आरोपियों के अनुसार प्राप्त राशि में से 12 हजार रुपये खर्च किए जा चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शेष 8 हजार रुपये बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजली गिरी पति मनोज गिरी गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष, लोहारिन बाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी, उम्र 50 वर्ष, सुनीता गिरी पति स्वर्गीय बलबीर गिरी गोस्वामी, उम्र 30 वर्ष, रामबाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी, उम्र 40 वर्ष, प्रीति गिरी पति नरेश गिरी, उम्र 30 वर्ष, शिवानी पति राकेश गिरी गिरी गोस्वामी, उम्र 20 वर्ष, देवी गिरी पति राम गिरी गोस्वामी, उम्र 20 वर्ष, नरेश गिरी पिता सुखराम गिरी गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष और राम गिरी पिता ओप्रकाश गिरी गोस्वामी, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। सभी आरोपी कोनकोना ठिहईभाठा, थाना बांगो, जिला कोरबा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार सात महिलाओं और दो पुरुषों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं मामले में फरार बताए जा रहे अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक अखिलेश पारकर, मोरदध्वज चन्द्रा और महिला आरक्षक अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now