नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में 12 अधिकारी-कर्मचारियों को नगद पुरस्कार, पदक और प्रशस्ति-पत्र; ई-ऑफिस के बेहतर क्रियान्वयन पर वितरण कंपनी को रनिंग ट्रॉफी

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच उत्कृष्ट कार्य कर विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया। डंगनिया स्थित पावर कंपनीज के मुख्यालय में आयोजित समारोह में कंपनी के चेयरमैन श्री सुबोध कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को नगद पुरस्कार, पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।


इस अवसर पर विशेष रूप से आंधी-तूफान, बारिश, बाढ़, आगजनी और अन्य आपात परिस्थितियों के दौरान विद्युत आपूर्ति बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कंपनी को संभावित क्षतिपूर्ति और आर्थिक दंड से बचाने, विद्युत उपकेंद्रों में महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य समय पर पूरा करने तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।


समारोह में वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन श्री राजेंद्र प्रसाद को ई-ऑफिस के सफल क्रियान्वयन के लिए टीम पुरस्कार के रूप में रनिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। यह सम्मान कंपनी में कार्यालयीन कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने में किए गए सामूहिक प्रयासों के लिए दिया गया।
राज्य स्तरीय समारोह में राज्य एवं केंद्रीय कार्यालय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 12 अधिकारी-कर्मचारियों को चेयरमैन श्री सुबोध कुमार सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला तथा वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर उपस्थित रहे। ट्रांसमिशन कंपनी की मुख्य अभियंता मानव संसाधन श्रीमती रश्मि वर्मा ने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
राज्य कार्यालय स्तर पर जनरेशन कंपनी से मड़वा के अधीक्षण अभियंता श्री चिंतामणि तिवारी को राखड़ निष्पादन का निर्धारित लक्ष्य 13 प्रतिशत अधिक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। कोरबा पश्चिम के सहायक अभियंता श्री अंकित कुमार जैन को विद्युत संयंत्र की टरबाइन की बेयरिंग गति शून्य होने जैसी गंभीर तकनीकी समस्या का महज दो घंटे के भीतर समाधान करने के लिए पदक प्रदान किया गया।


ट्रांसमिशन कंपनी से भिलाई के परिचारक श्रेणी-दो लाइन श्री उनकेश्वर प्रसाद साहू को भीषण आंधी-तूफान के कारण 220 केवी खेदामारा-ठेलकाडीह परिपथ के टावरों में खराब हुए सस्पेंशन हार्डवेयर और कंडक्टर की मरम्मत का कार्य पूरा करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं भिलाई के वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री गणेश राम गजेन्द्र को 220, 132 एवं 33 केवी उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर, फीडर नियंत्रण और रिले पैनलों के परीक्षण एवं स्थापना कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के लिए पुरस्कार दिया गया।


वितरण कंपनी से रायपुर के कनिष्ठ अभियंता श्री अनिल कुमार वर्मा को राजस्व वसूली और विद्युत विच्छेदन कार्यों के प्रभावी प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं जगदलपुर के लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री देवेन्द्र भण्डारी को बाढ़, आगजनी और अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।


केंद्रीय कार्यालय स्तर पर भी छह अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें जनरेशन कंपनी की स्टाफ ऑफिसर श्रीमती वंदना शिलारे, सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति माला साहू, ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री करूणेश कुमार यादव, कार्यालय सहायक श्रेणी-एक श्रीमती टी. अनिता, वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री एन. बिम्बिसार तथा प्रबंधक वित्त एवं लेखा श्री नवीन खंडेलवाल शामिल रहे।
इसके अलावा गोपनीय चरित्रावली के ऑनलाइन क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए उपमहाप्रबंधक श्री पंकज सिंह परमार, श्रीमती मल्लिका बेक, अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी, कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्राची अग्रवाल सिन्हा, कार्यपालन अभियंता श्रीमती कृतिमा पांडेय मिश्रा, सहायक प्रबंधक सुश्री मीनल पांडेय, सहायक अभियंता श्री ओमकार चंद्राकर और सहायक अभियंता श्री रजनीश चौबे को प्रबंध निदेशकों द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक जनसंपर्क श्री गोविंद पटेल ने किया। समारोह में सम्मानित हुए अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को विद्युत व्यवस्था की निरंतरता और विश्वसनीयता बनाए रखने में महत्वपूर्ण बताया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now