नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्कृष्ट कार्यों के लिए पावर ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पावर ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने प्रदान किए प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह, तकनीकी दक्षता से लेकर नवाचार तक के कार्यों को मिली सराहना

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डंगनिया स्थित मुख्यालय के सेवाभवन सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।


सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों का चयन वर्षभर में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया। इसमें तकनीकी दक्षता, परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन, नवाचार, विद्युत प्रणाली की सुरक्षा और विश्वसनीयता बनाए रखने के साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर कार्य निष्पादन को प्रमुख आधार बनाया गया।


समारोह में खेदामारा के परीक्षण सहायक श्रेणी एक श्री जे. कृष्णामूर्ति को सेमरिया स्थित 220 केवी उपकेंद्र के सर्किट ब्रेकर का एक पोल बस्ट होने की घटना के दौरान सूझबूझ से कार्य करते हुए बड़े उपकरणों को नुकसान से बचाने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अंबिकापुर सिविल संभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री सुमित कुमार सिंह को तिल्दा, कुसमी एवं सोनगरा के 132 केवी उपकेंद्रों के लिए वन भूमि आबंटन की प्रक्रिया में उल्लेखनीय प्रयास करने के लिए सम्मानित किया गया।


महासमुंद के 132/33 केवी उपकेंद्र झलप एवं बागबाहरा में पदस्थ सहायक अभियंता सुश्री लता जगत को 63 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की समयबद्ध स्थापना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में विद्युत प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र दिया गया।


भिलाई के कर्मशाला संभाग के परिचारक श्रेणी-दो (ला.) श्री वेदराम यादव को जटिल ट्रांसमिशन संरचनाओं एवं 220 केवी टावरों के लिए विशेष टेम्पलेट तैयार कर निर्माण कार्य को सरल बनाने के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस नवाचार से कठिन निर्माण कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मदद मिली।
रायगढ़ के अति उच्च दाब निर्माण उपसंभाग के परिचारक श्रेणी-एक (लाईन) श्री सत्य प्रकाश राठौर को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न चुनौतियों के बीच घरघोड़ा-बरौद 132 केवी लाइन निर्माण कार्य को निर्धारित समय से पहले पूर्ण कराने के लिए सम्मानित किया गया।
इसी तरह रायपुर के अति उच्च दाब निर्माण संभाग के लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री हीरा सिंह ध्रुव को एनएमडीसी बचेली के लिए 132 केवी लाइन निर्माण के दौरान विभिन्न विभागों एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा कराने में योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
बिलासपुर के 132 केवी उपकेंद्र तिफरा की सहायक अभियंता सुश्री वीणा ध्रुव को नौ उपकेंद्रों का अतिरिक्त दायित्व संभालते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्य निष्पादन तथा नए पावर ट्रांसफार्मरों की सफल चार्जिंग में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
रायपुर मुख्यालय की प्रबंधक वित्त श्रीमती अमृता व्यास को एपीआई आधारित मशीन-टू-मशीन भुगतान प्रणाली विकसित कर भुगतान प्रक्रिया के सफल डिजिटलीकरण में योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। उनके इस प्रयास से भुगतान प्रक्रिया को अधिक तकनीकी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिली।
समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री के.एस. मनोठिया, कार्यपालक निदेशक वित्त श्री एम.एस. चौहान, कार्यपालक निदेशक लाइन श्री संजय पटेल, कार्यपालक निदेशक ट्रांसमिशन श्री वी.के. दीक्षित, मुख्य अभियंता भार प्रेषण श्रीमती शारदा सोनवानी, मुख्य अभियंता उपकेंद्र श्री अब्राह्म वर्गीस, मुख्य अभियंता परियोजना श्री प्रसन्ना गोसावी और मुख्य अभियंता मानव संसाधन श्रीमती रश्मि वर्मा सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक जनसंपर्क श्री गोविन्द पटेल ने किया। अंत में अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कंपनी के इस सम्मान समारोह से यह संदेश भी सामने आया कि विद्युत प्रणाली की सुरक्षा, विश्वसनीयता और विस्तार के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रयासों को संगठन स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now