नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साइबर अपराध पर आईजी गर्ग सख्त, फर्जी सिम एजेंटों पर तत्काल एफआईआर के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

साइबर अपराध पर आईजी गर्ग सख्त, फर्जी सिम एजेंटों पर तत्काल एफआईआर के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बैंकों में होल्ड ठगी की राशि पीड़ितों को जल्द लौटाने पर जोर, सभी थानों में रोजाना साइबर पोर्टल लॉगिन अनिवार्य

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर रेंज में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने 18 अगस्त 2026 को रेंज के साइबर थानों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर के सभागार में आयोजित बैठक में रेंज के साइबर थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक, साइबर थाना प्रभारी तथा साइबर सेल प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में साइबर अपराधों और विभिन्न साइबर पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई। आईजी श्री गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, इसलिए शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
आईजी ने निर्देश दिया कि केवल साइबर थाने ही नहीं, बल्कि रेंज के सभी सामान्य थानों में भी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर रोजाना लॉगिन सुनिश्चित किया जाए। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को उसी दिन स्वीकार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित शिकायतों और दर्ज अपराधों की स्थिति की नियमित समीक्षा करते हुए पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने को कहा गया।
फर्जी सिम बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
साइबर अपराधों में फर्जी और संदिग्ध सिम कार्ड के इस्तेमाल को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने फर्जी सिम सक्रिय करने या बेचने वाले प्वाइंट ऑफ सेल एजेंटों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले ऐसे माध्यमों पर प्रभावी कार्रवाई कर अपराध के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जाए।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त संदिग्ध बैंक खातों से संबंधित सूचियों के आधार पर भी तत्काल कार्रवाई करने और अनुपालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर सहित रेंज के विभिन्न जिलों से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा गया।
पीड़ितों की ठगी की रकम जल्द लौटाने पर जोर
बैठक में साइबर ठगी के मामलों में बैंकों द्वारा रोकी गई राशि को पीड़ितों के खातों में वापस कराने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। आईजी ने निर्देश दिया कि बैंक खातों में 15 दिन से अधिक समय से लंबित राशि को प्राथमिकता से वापस कराने की कार्रवाई की जाए।
इसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और न्यायालयीन आदेश प्राप्त करने की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा गया। बैंक समन्वय से जुड़े मामलों में पुलिस स्तर पर किसी प्रकार का अनुरोध अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश भी दिए गए। उद्देश्य यह है कि ठगी की रकम यदि समय रहते रोक ली गई है तो आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे पीड़ित तक जल्द से जल्द वापस कराया जा सके।
साइबर ठगी में इस्तेमाल डिजिटल माध्यमों को कराया जाएगा बंद
आईजी ने साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबर, इंटरनेट प्रोटोकॉल पते, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम खातों को प्राथमिकता के आधार पर बंद कराने के निर्देश दिए। इन कार्रवाई की प्रगति की मासिक समीक्षा कर उच्च कार्यालय को रिपोर्ट भेजने को कहा गया।
साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक जानकारी को समन्वय पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों का पूरा विवरण, अंगुलियों के निशान और एफआईआर से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा गया।
साइबर वालंटियर्स का सत्यापन जल्द पूरा करने के निर्देश
बैठक में पंजीकृत साइबर वालंटियर्स के सत्यापन की भी समीक्षा की गई। आईजी ने सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरी करने और स्थानीय युवाओं को साइबर जागरूकता अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस कार्रवाई के साथ आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है।
आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और आधुनिक तकनीकी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली जितनी त्वरित और पारदर्शी होगी, साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को उतनी ही जल्दी राहत मिल सकेगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य तकनीक आधारित पुलिसिंग को मजबूत करना और साइबर अपराधों के मामलों में कार्रवाई की गति बढ़ाना रहा।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा, रेंज साइबर थाना प्रभारी सहित साइबर थाना एवं साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now