यूपीएमएस पदाधिकारियों ने तीन शाखाओं का किया दौरा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओड़िशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
तरभा शाखा का पुनर्गठन, मांगे लाल अग्रवाल अध्यक्ष और कैलाश अग्रवाल सचिव नियुक्त
बलांगीर ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय एवं बलांगीर जोन के पदाधिकारियों ने तरभा, बिनिका और सोनपुर शाखाओं का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान शाखाओं को मजबूत करने, सदस्यता विस्तार और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
दौरे का विशेष महत्व लंबे समय से निष्क्रिय तरभा शाखा को दोबारा सक्रिय करने को लेकर रहा। वर्ष 2026-28 के लिए तरभा शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मांगे लाल अग्रवाल को अध्यक्ष, कैलाश अग्रवाल को सचिव और गोपाल प्रसाद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
दौरे में यूपीएमएस के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, श्री सत्यनारायण अग्रवाल, सदस्यता वृद्धि सह-समन्वयक श्री गजानन अग्रवाल, प्रांतीय प्रभारी पत्रकार पवन अग्रवाल, टिटिलागढ़ के निवर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, बलांगीर शाखा अध्यक्ष श्री सुशील अग्रवाल और सचिव श्री कन्हैया लाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

तीनों शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रांतीय एवं जोनल पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार के साथ समाजहित और सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया।
यूपीएमएस पदाधिकारियों ने कहा कि तरभा शाखा का पुनर्गठन संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। शाखा के सक्रिय होने से समाजसेवा और संगठन विस्तार के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। वहीं बिनिका शाखा के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता विस्तार में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
सोनपुर शाखा में सम्मेलन के सदस्यों ने कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम में विशेष आत्मीयता और ऊर्जा देखने को मिली। पदाधिकारियों ने सोनपुर शाखा के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
यूपीएमएस बलांगीर जोन ने तरभा, बिनिका और सोनपुर शाखाओं के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के स्नेह, सहयोग, सक्रिय भागीदारी और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी शाखाओं के सामूहिक प्रयास से सम्मेलन को और मजबूत किया जाएगा तथा समाजहित एवं सेवा कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space










































